जोड़ों के दर्द के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 10:53

ये खास तेल जोड़ों के दर्द को कहेंगे बाय-बाय, आज से ही शुरू करें उपाय
जोड़ों का दर्द एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में आपको परेशान कर सकता है. इस दर्द के कारण पैरों या हाथों को हिलाना भी मुश्किल हो जाता है. वहीं उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ने लगती है. इसका सबसे ज्यादा असर घुटनों पर दिखाई देता है. इस दर्द के चलते व्यक्ति को किसी भी तरह का काम करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डॉक्टरों की मानें तो आज के समय में खानपान और खराब लाइफस्टाइल के साथ-साथ हॉर्मोनल परिवर्तन भी जोड़ों के दर्द की बड़ी वजह बताई जाती है. अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और दवाई खा-खाकर थक चुके हैं तो अब इस दर्द से राहत पाने के लिए कुछ खास प्रकार के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तेल आपको काफी फायदा पहुंचाएंगे. महुआ का तेल
महुआ का तेल जोड़ों के दर्द में काफी आराम देता है. आप इसे दिन में दो बार शरीर पर लगाकर अच्छी तरह से मालिश कर सकते हैं. नियमित रूप से इसे लगाने से जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे गायब हो जाएगा और सूजन भी कम हो जाएगा.

सरसों के तेल
हर भारतीय रसोई में सरसों का तेल जरूर पाया जाता है. यह तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आपको आधी कटोरी तेल को गर्म कर उसमें एक या दो लहसुन की कली डाल दें. अब तेल को ठंडा करें और फिर इस तेल से हाथों और पैरों की जमकर मालिश करें. इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा. कपूर का तेल
शरीर के दर्द को दूर करने के लिए कपूर के तेल की मालिश की जा सकती है. यह काफी फायदेमंद होता है. दरअसल कपूर के तेल से मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कूलेशन ठीक बना रहता है. वहीं अर्थराइटिस के मरीज कपूर के तेल से मालिश कर सकते हैं. इससे उन्हें आराम मिलेगा. अरंडी का तेल
अरंडी के तेल से मालिश करने से जोड़ों का दर्द कम होता है और सूजन की भी परेशानी कम होती है. इस तेल से मालिश करने से शरीर का दर्द धीरे-धीरे गायब हो जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info